किसान आंदोलन की आग यहाँ भी पहुंची, किसानों ने किया चक्काजाम

किसान आंदोलन की आग यहाँ भी पहुंची, किसानों ने किया चक्काजाम

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की माँग को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers movement) की आग ग्वालियर (Gwalior) भी पहुँच गई है। ग्वालियर में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM)के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों और मजदूरों ने फूलबाग चौराहे पर चक्काजाम (Chakkajam) किया।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को धीरे धीरे देश के अलग अलग हिस्सों के किसानों का समर्थन मिल रहा है। विपक्षी पार्टियां भी किसानों का खुलकर समर्थन कर रही हैं। गुरुवार को माकपा के बैनर तले किसान इकट्ठा होकर फूलबाग चौराहे पर पहुँच गए और चक्का जाम कर दिया । किसानों मे यहाँ केंद्र सरकार के बिल को काला कानून बताते हुए जमकर नारेबाजी की। किसानों के चक्काजाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आंदोलनकारियों को सड़क से हटाने की बहुत कोशिश की लेकिन पुलिस सफल नहीं हुई। माकपा और किसान नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार कृषि बिलों को वापस नहीं लेती तब तक ये आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तो शहर के एक चौराहे पर चक्का जाम किया है यदि सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो गाँव गाँव में आंदोलन होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews