महिला सब-इंस्पेक्टर कोरोना संदिग्ध, थाने के स्टाफ को किया गया क्वॉरेंटाइन

महिला सब-इंस्पेक्टर कोरोना संदिग्ध, थाने के स्टाफ को किया गया क्वॉरेंटाइन

अशोकनगर|

जिले के चंदेरी थाने में पदस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर में कोरोना के संदिग्ध लक्षण पाए गए हैं ।जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर कोरोना का सैंपल लिया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आये चंदेरी थाने के पूरे स्टाफ को 3 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है ।जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को काम के लिए चंदेरी थाने में भेजा गया है। उल्लेखनीय है यह महिला सब इंस्पेक्टर 21 मार्च को अजमेर शरीफ से लौटी थी ।इसके बाद से ही इसकी तबीयत खराब चल रही थी। महिला सब इंस्पेक्टर की लापरवाही से पूरे थाने को संकट में पड़ने के मामले का खुलासा होने से पुलिस प्रशासन सकते मे है।पूरे थाना परिसर को सेनेटाइज किया गया है।

अशोकनगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने बताया कि महिला सब इंस्पेक्टर में सर्दी खांसी एवं बुखार के लक्षण पाए गए हैं। इसके कारण इसे अशोकनगर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। एहतियात के तौर पर उसके संपर्क में आए चंदेरी थाने के करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन किया गया है।कला रात में इन इन सभी को चंदेरी में बनी बुनकर पार्क में शिप्ट किया गया है ।प्रारंभिक स्थिति में सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है ।साथ ही महिला की कोरोना सैंपल लिया गया है ।कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि गुना निवासी यह महिला सब इंस्पेक्टर 21 मार्च को अजमेर से लौटी थी। लौटने के बाद हल्का बुखार था ,इस कारण 5-6 दिन अपने घर पर ही रही।मगर इसके बाद उसने लापरवाही बरती और बिना जांच कराए काम करती रही ।इस दौरान लगातार उसका स्वास्थ्य खराब बनाना। गंभीर लापरवाही के बाद जब कोरोना के लक्षण ज्यादा देखें तो पुलिसकर्मी उसे चंदेरी बीएमओ के पास जांच के लिए ले गये।बीएमओ ने संदिग्ध मानकर इसे अशोकनगर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि अशोकनगर जिले में अभी एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews