जबलपुर में वित्त मंत्री तरुण भनोत ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर में वित्त मंत्री तरुण भनोत ने किया ध्वजारोहण

जबलपुर।
जबलपुर में भी 71 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह रवि शंकर शुक्ल स्टेडियम राइट टाउन स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री तरुण भनोत ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मंत्री भनोत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तरुण भनोत ने मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश प्रदेश की जनता के नाम संबोधित कर प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस मौके पर छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।वही इससे पहले कलेक्ट्रेड कार्यालय और एसपी आफिस में भी कलेक्टर भरत यादव और एसपी अमित सिंह ने झंडावंदन किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews