Bhushan Kumar Rape Case: T-Series के मालिक भूषण कुमार पर रेप का आरोप, मुंबई में FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

Bhushan Kumar Rape Case: T-Series के मालिक भूषण कुमार पर रेप का आरोप, मुंबई में FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। टी सीरीज़ (T Series) कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) के ख़िलाफ़ रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि टी सीरीज के एक प्रोजेक्ट में काम दिलाने का लालच देकर उन्होंने एक 30 साल की लड़की से बलात्कार किया। मुंबई के डी एन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी देखें- इंदौर में एसटीएफ ने रिटायर्ड पटवारी को किया गिरफ्तार, ये है वजह

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि भूषण कुमार ने उसका फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। महिला का कहना है कि भूषण ने उसे अपने प्रोजेक्ट में काम देने का लालच देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप किया था। महिला के मुताबिक ये घटनाएं 2017 से लेकर 2020 के दौरान हुई थीं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब भूषण कुमार पर इस तरह के आरोप लगे हैं। इससे पहले मीटू मूवमेंट के जरिए मॉडल मरीना कुंवर ने भी भूषण कुमार पर शीरीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी 2021 : मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली है भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी

इस मामले में पुलिस ने भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (धमकी) के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि भूषण कुमार अभी मुंबई से बाहर हैं, इसलिए फिलहाल उनसे पूछताछ संभव नहीं हो पाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews