लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 लोगों के विरुद्ध FIR

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 लोगों के विरुद्ध FIR

दतिया।सत्येन्द्र रावत दतिया।

21 दिन के देशव्यापी लॉक डाउन के बीच प्रदेश की पुलिस प्रशासन के आगाह किए जाने पर भी लोग मान नहीं रहे हैं। आज दतिया में एक ऐसा ही मामला सामने आया जब दावर पीर की दरगाह पर कुछ लोग इकट्ठे बैठे पाए गए। दतिया दावरपीर की दरगाह पर कुछ लोग पिकनिक पार्टी मनाते हुए पकड़े गए। पुलिस अधीक्षक  अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में सूचना मिलने पर एसडीओपी गीता भारद्वाज और सिविल लाइन टीआई राजू रजक को निर्देशित किया गया। वही सिविल लाइन टीआई पुलिस बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद आरोपियों पर धारा 188, 269, 270 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

दावरपीर की दरगाह पर कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर पिकनिक पार्टी मना रहे हैं।। निर्देश के पालन में दावरपीर की दरगाह पर जाकर देखा तो वहां नवाब पुत्र युसूफ खान उम्र 40 वर्ष, निवासी चौधरी गली नयाज पुत्र सैयद उम्र 47, निवासी बाजयाना मोहल्ला हमीरपुर नईम खान पुत्र सलीम खान उम्र 46 वर्ष, निवासी चौधरी मोहल्ला इसाक पुत्र युसूफ खान उम्र 31 साल, निवासी ईदगाह मोहल्ला निखिल सेन पुत्र चंद्रशेखर सेन उम्र 32 साल, निवासी चुनगर फाटक एवं शकील पुत्र सलीम खान उम्र 23 साल,, निवासी चौधरी मोहल्ला का होना पाया गया। जोकि पास- पास बैठकर पिकनिक मना रहे थे। लॉक डाउन समय में इस तरह की दोषपूर्ण संक्रामक रोग फैलाने की संभावना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews