
खंडवा।सुशील विधानी
जिले के पंधाना विधानसभा छैगांवमाखन के श्रीराम चौक की दो ऑटो पार्ट की दुकान में लगी आग लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। शनिवार की रात 10:30 बजे के करीब श्रीराम चौक पर दो ऑटो पार्टस की दुकानों में अचानक आग लग गयी। आग लगने कि वजह दुकान के पास पड़े कचरे को बताया जा रहा है।
आग लगने का कारण दुकानों के साइड में पड़े कचरे बताए जा रहे हैं। गांव के युवाओ ने सतर्कता से बाकी दुकानों को जलने से बचाया। फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियों ने मोर्चा संभाल कर आग पर काबू पाया। इसी बीच गांव की जनता रोड़ पर इकट्ठा होकर इस आगजनी को देखती रही। इसी बीच पुलिसकर्मियों द्वरा बाल्टियों से आग बुझाने के प्रयास किये गए। इसी घटना की जानकारी लेने विधायक राम दांगोरे भी मौके पर पहुंचे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

