बदमाशों ने CMO के घर के बाहर खड़ी कार को फूंका, घटना CCTV में कैद

बदमाशों ने CMO के घर के बाहर खड़ी कार को फूंका, घटना CCTV में कैद

सीहोर।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार-शनिवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने सीएमओ के घर के बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। आग इतनी तेज थी कि मकान में लगा एसी और खिड़की का गेट भी चपेट में आ गया।सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।गनिमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नही था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 3 बजे शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी की है।यहां बुधनी नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनहरे के घर के सामने खड़ी कार में दो अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली की मकान में लगे एसी और खिड़की के गेट को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के समय सीएमओ ज्योति सुनहरे के साथ उनकी मां और तीन साल की बेटी घर में सो रहे थे। बुधनी टीआई संध्या मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले की जांच की जा रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews