MK एलेक्जर सिटी में भीषण आग, फायर सिस्टम फेल, रेस्क्यू कर निकाले गए परिवार

MK एलेक्जर सिटी में भीषण आग, फायर सिस्टम फेल, रेस्क्यू कर निकाले गए परिवार

ग्वालियर। शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में बसी एमके एलेक्जर सिटी टाउनशिप में भीषण आग लग गई। आग से एक टावर में रह रहे करीब 80 परिवार फंस गए। टाउनशिप कि सिक्योरिटी ने फायर सिस्टम चलाने कि कोशिश की लेकिन वो फेल हो गया। बढ़ती आग और धुंए से लोग दहशत में आ गए। नगर निगम के अमले ने आग में फंसे परिवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

शहर में बनी पॉश सोसाइटी एमके एलेक्जर सिटी में रात करीब तीन चार बजे के आसपास अचानक आग लग गई। आग सोसाइटी के एफ टावर के बेसमेंट में लिफ्ट के पास लगी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग से बड़ी बड़ी लपटें उठना शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में आग से निकले धुंए से टावर में रह रहे 80 परिवार फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। सोसाइटी की सिक्योरिटी ने वहाँ लगे फायर सिस्टम से आग पर काबू करने का प्रयास किया तो लाखों रुपये का फायर सिस्टम फेल होगया। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसे बाद एक एक कर करीब दस गाडियाँ यहाँ पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म (गाड़ी) ने टावर केफ्लेट्स में फंसे परिवारों को सुरक्षित नीचे उतारा। अच्छी बात ये रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की माने तो आग बेसमेंट में लिफ्ट के पास रखी लकड़ियों में लगी जिसने गर्मी के कारण बड़ा रूप ले लिया।

घटना के समय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे वे लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एनाउंस कर गुजारिश करते रहे लेकिन आग की दहशत में किसी ने इसका ध्यान नहीं रखा। सिरोल थाना पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है ।घटना के बाद क्षेत्रीय पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल और नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी लेकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews