शाजापुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला, प्रशासन अलर्ट

शाजापुर में कोरोना संक्रमण का पहला मामला, प्रशासन अलर्ट

शाजापुर।

प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच शाजापुर जिले में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि संक्रमित मरीज इंदौर से अपने गांव जामनेर आया था। जिसके बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को भोपाल रेफर कर दिया गया है।

दरअसल शाजापुर में कोरोना संक्रमण का यह पहला मामला है। जानकारी के मुताबिक शाजापुर जिले के जामनेर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय युवक इंदौर के मदरसे से अपने गांव जामनेर आया था। जिसके कुछ दिन बाद उसकी तबीयत बिगड़ने के कारण उसने शुजालपुर में उपचार करवाया था। जहां से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसके टेस्ट सैंपल लिए गए। जिसके बाद युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाजापुर सीएमएचओ डॉ प्रकाश विष्णु फुलम्बिकार ने इस मामले की पुष्टि की है।

इधर प्रशासन युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अलर्ट पर आ गई है। संक्रमित युवक के घर के आसपास के इलाके को सील कर दिया है। वही कोरोना संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले की खोजबीन जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews