Video Viral: अस्पताल में कोरोना मरीजों को दिया जा रहा कीड़े व कंकड़ युक्त भोजन

Video Viral: अस्पताल में कोरोना मरीजों को दिया जा रहा कीड़े व कंकड़ युक्त भोजन

मुरैना।संजय दीक्षित

जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजिटिव मरीजों के भोजन में हो रही लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही लोग इसे प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही बता रहे हैं। कोरोना वायरस से हुई वृद्ध महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।तो वहीं जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के मरीज ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

जिसमें बताया गया है कि पोहे के अंदर जिंदा कीड़े निकल रहे हैं और दलिया में कंकड़ भी मिला है।जिसकी शिकायत स्टाफ नर्स से की गई तो उन्होंने कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया ।कोरोना जैसी घातक बीमारी से मरीज पहले से ही परेशान है और अस्पताल प्रबंधन इस प्रकार कंकड़ व कीड़े युक्त भोजन देकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।इससे पहले भी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कोरोना वार्ड में मरीजों को खाने पीने की चीजें उपलब्ध नही करायी जा रही थी और वार्ड के अंदर गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

डव्लूएचओ द्वारा कोरोना पॉजिटिव मरीजों को प्रतिदिन देखभाल के लिए करीब 5270 रुपए खर्च किये जा रहे है। जिसमे मरीजों के भोजन पर ही 500 रुपए से अधिक का खर्चा प्रतिदिन निर्धारित किया गया हैं। अगर देखा जाए तो कहीं न कहीं अस्पताल प्रबंधन की कार्य शैली पर कई लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।स्वास्थ विभाग इस पूरे मामले को लेकर हाथ पैर मारता नजर आ रहा हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews