पूर्व मंत्री के बदले सुर, बोले-किसी से कोई नाराजगी नहीं, उपचुनाव में मिलेगी जीत

दीपक जोशी

भोपाल।

दो दिन पहले तक अपनी ही पार्टी को बगावती तेवर दिखाने वाले पूर्व मंत्री दीपक जोशी(Deepak joshi) पार्टी नेताओं के तलब किए जाने के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। उन्होंने बीजेपी छोड़ दूसरे दल में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। जोशी का कहना है कि वो बीजेपी(bjp) के हैं और बीजेपी में ही रहेंगे। वहीँ उन्होंने दावा किया है कि हाटपिपल्या से बीजेपी उपचुनाव में जरूर जीत हासिल करेगी।

दरअसल पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बगावती तेवर सामने आने की खबरों को लेकर बीजेपी ने उन्हें तलब किया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा(VD Sharma) से उनकी बीजेपी कार्यालय में मुलाकात हुई। वहीं बीजेपी कार्यालय पहुंचने पर दीपक जोशी ने स्पष्ट किया कि वह बीजेपी में ही है और उपचुनाव में बीजेपी की ही जीत होगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बाद संगठन महामंत्री सुहास भगत ने भी दीपक जोशी को तलब किया था। जिसके बाद दीपक जोशी के सुर बदले हुए हैं। वहीँ अपने पूर्व के बयानों पर चुप्पी साधते हुए जोशी ने कहा कि बीजेपी में किसी से कोई नाराजगी नहीं है।जोशी ने कहा कि हाटपिपलिया में बीजेपी की जीत होगी।

बता दें कि पूर्व मंत्री और भाजपा से तीन बार के विधायक दीपक जोशी ने कहा था कि अभी वो पार्टी(party) के साथ हैं लेकिन उनके लिए सारे विकल्प खुले हैं और वक्त आने पर वो इस पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि मैं भी मनुष्य हूं। अगर राजनीति का यही रूप है तो इसका प्रयोग मैं भी करूंगा। बता दें कि हाटपिपल्या विधानसभा सीट से उपचुनाव मनोज चौधरी लड़ेंगे। ऐसे में दीपक जोशी अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। जिसके बाद ये अंदेशा लगाया जा रहा है कि वो दूसरे विकल्प पर भी विचार कर सकते है। दूसरी तरफ प्रदेश में अभी 24 सीटों पर उपचुनाव होने को है। इसे लेकर बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है। वहीं बीजेपी ने साफ किया है कि 24 में से 22 सीटों पर सिंधिया समर्थकों को टिकट दिया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews