महिला स्वयं सहायता समूहों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने CM शिवराज से की बड़ी अपील, जानिए क्या कहा

महिला स्वयं सहायता समूहों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने CM शिवराज से की बड़ी अपील, जानिए क्या कहा

भोपाल। कोरोना वायरस (Corona Virus) तेजी से अपने पैर प्रदेश में पसारता जा रहा है। प्रदेश में लॉकडाउन होने के चलते लोगों में रोजगार से जुड़ा संकट भी गहराता जा रहा है। इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वह जल्द ही महिला स्वयं सहायता समूहों की बकाया राशी का भुगतान करा दें।

वहीं आपको बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने हाल ही में जीवन-शक्ति योजना लॉन्च की है जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलांए भी अब मास्क बनाकर लाभ कमा पाएंगी । इसके तहत महिलाओं को सरकार प्रति मास्क 11 रूपए की राशि देगी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chauhan) ने योजना के लॉन्च के समय ही कहा था कि इस कोरोना सकंटकाल में महिलाएं ना सिर्फ मास्क बनाकर लाभ कमा सकती है बल्कि वह इस संकट के समय में भागीदारी भी करेंगी । उन्होंने कहा कि मास्क पहना बहुत जरूरी है और इसके पहनने से लोग कोरोना वायरस से सुरक्षित रह पाएंगे । कोरोना वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए मास्क पहनना  बहुत जरूरी है।

इस बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने अपने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वह “जीवन शक्ति योजना” के अतंर्गत स्वयं सहायता समूह कि महिलाओं को उनकी बकाया राशि का भुगतान जल्द से जल्द करा दें उन्होंने कहा कि यह महिलाए कोरोना काल में कोरोना वॉरियर्स हैं इसलिए सरकार जल्द अपने वादे को पूरा करते हुए महिलाओं की राशि का भुगतान करे दें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews