पूर्व CM की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कार्यकर्ता-नेताओं में खलबली, मुंबई ले जाने की तैयारी

पूर्व CM की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, कार्यकर्ता-नेताओं में खलबली, मुंबई ले जाने की तैयारी

मुंबई।देश में कोरोना(corona) की रफ्तार तेज होती जा रही है, दिनों दिन हालात गंभीर होते जा रहे है।आम आदमी से होता हुआ कोरोना नेताओं के घर दस्तक दे रहा है। अब मुंबई से बड़ी खबर आ रही है कि उद्धव सरकार (Uddhav government) में मंत्री और महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्‍हाण(Former Maharashtra CM Ashok Chavan) कोरोना हो गया है।उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें नांदेड से मुंबई लाया जा रहा है। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इधर प्रदेश इस समय कोरोना पॉजिटिव आंकड़े 50 हजार के पार हो चुके हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण (Former Chief Minister Chavan) अक्सर मुंबई (mumbai) और मराठवाड़ा (Marathwada) के बीच लगातार यात्रा करते रहे। चव्हाण मौजूदा समय में वे नांदेड के भोकर विधानसभा सीट से विधायक(mla) हैं। इसके पहले वे नांदेड लोकसभा(loksabha seat) से सांसद थे, लेकिन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में चुनाव नहीं जीत पाने पर पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में विधानसभा का टिकट दिया। जिस चुनाव में उन्हें जीत हासिल हुई और महाविकास आघाड़ी के साथ राज्य में सरकार बनने पर उद्धव सरकार में उन्हें पीडब्लूडी मंत्री बनाया गया। वहीं चव्हाण को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र नांदेड के साथ ही पूरे प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकर्ता सदमे में हैं। हर कोई उनके ठीक होने को लेकर प्रार्थना कर रहा है। चव्हाण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने को लेकर गुजरात (gujrat) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया (Senior Congress leader Arjun Modhwadia) ने भी ट्वीट उनके ठीक होने के प्रार्थन की है ।

अशोक चव्हाण से पहले उद्धव सरकार में मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जितेंद्र अव्हाड़ के साथ उनके 14 निजी स्टाफ को भी कोरोना संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया था।हालांकि वह दो सप्ताह से अधिक समय तक मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद ठीक हो गए।

बता दे कि महाराष्ट्र में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से दिन पर दिन स्थिति बिगड़ती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, आज महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार 251 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 3041 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अबतक 1635 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 14 हजार 600 मरीज ठीक भी हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews