पूर्व मंत्री ने सीएम चौहान को लिखा पत्र, की यह मांग

पूर्व मंत्री ने सीएम चौहान को लिखा पत्र, की यह मांग

राजगढ।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना(corona) महामारी के संक्रमण के मामले चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच जारी लॉक डाउन(lockdown) की वजह से आम जनता सहित व्यवसायियों को भी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच राजगढ़ विधायक प्रियव्रत सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख व्यवसायियों के 6 महीने तक के बिजली बिल एवम् मजदूर वर्ग के जल कर को माफ करने की मांग की है।

दरअसल विधायक प्रियव्रत सिंह(priyavrat singh) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(cm shivraj singh chouhan) को पत्र लिखते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश(madhya pradesh) में कोरोना महामारी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।  लोगों और मध्यम उद्योग रेस्टोरेंट होटल, शो रूम आदि धंधे 1 माह से बंद है। ऐसी स्थिति में विषयों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है यह छोटे व्यवसाई बिजली का बिल देने में असमर्थ हैं। इसलिए लॉक डाउन की अवधि में इन व्यवसायियों का टैरिफ के मिनिमम चार्जेस माफ किए जाए।

विधायक प्रियव्रत सिंह ने अपने पत्र में लिखा है की लॉक डाउन की अवधि में मजदूर वर्ग, फेरी लगाने वाले व्यक्ति को निजी संस्थानों में काम करने वाले व्यक्ति जिनका समय पर वेतन नहीं मिल पाया है। उनके भी बिजली के बिल लॉक डाउन के अवधि तक माफ किया जाए। वहीं नगरिया निकाय के अंतर्गत आने वाले छोटे व्यवसाई एवं गरीब परिवारों को योगदान प्रदान मजदूरी वह धंधे चौपट होने कारण जल कनेक्शन के बिल माफ किए जाए। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से 6 महीने तक इन सभी कर्मियों के बिजली बिल एवं जलकर को माफ कर संवेदनशील से दिखाते हुए उन्हें राहत प्रदान करने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews