उद्घाटन करने जा रहे थे सिंधिया समर्थक पूर्व MLA, काले झंडे लेकर पहुंची कांग्रेस

उद्घाटन करने जा रहे थे सिंधिया समर्थक पूर्व MLA, काले झंडे लेकर पहुंची कांग्रेस

ग्वालियर।अतुल सक्सेना

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद ग्वालियर अंचल की राजनीति की शक्ल बदल गई है। हालात ये हैं कि अब पूर्व कांग्रेसी यानि सिंधिया समर्थक भाजपाई और कांग्रेसी एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। शनिवार को ग्वालियर में इसका एक उदाहरण देखने को मिला जब सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक के एक कार्यक्रम का विरोध करने कांग्रेस जिला अध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुँच गए।

दरअसल ग्वालियर पूर्व विधानसभा के सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल 6 नम्बर चौराहे से अग्रसेन चौराहे तक नगर निगम द्वारा बनाई जाने वाली सड़क का आज उदघाटन करने वाले थे। लेकिन इस कार्यक्रम की जानकारी कांग्रेस को लग गई तो उसने इसका विरोध कर इसे रुकवा दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा को उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही मिली उन्होंने कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से इसका विरोध दर्ज कराया और कहा कि लॉक डाउन के बीच पूर्व विधयक द्वारा उद्घाटन किया जाना कानून संगत नहीं है। यदि कमलनाथ जी की सरकार द्वारा स्वीकृत कराए गए कार्य का उद्घाटन किसी पूर्व और बिके हुए विधायक द्वारा कराया गया तो जिला कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और काले झंडे दिखाएगी।

कांग्रेस का विरोध देखते हुए कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त संदीप माकिन से इस संबंध में बात की जिसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कराए सड़क निर्माण कार्य को बिना उद्घाटन के ही शुरू करा दिया गया। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता आनंद शर्मा ने बताया कि इस तरह कि किसी भी हरकत को कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि आज हुए विरोध में सेंकड़ों कार्यकर्ता हाथ में काले झण्डे लिए मौजूद थी लेकिन प्रशासन के एक्शन के बाद इसे दिखाने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कांग्रेस भाजपा के किसी भी गैर कानूनी काम का विरोध करेगी और जरूरत पड़ने पर काले झंडे दिखाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews