MP: ग्रीन जोन वाले इस जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

MP: ग्रीन जोन वाले इस जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

सतना।

3 दिन पहले सरकार की घर वापसी योजना का लाभ लेकर गुजरात(gujrat) के सूरत(surat) से सतना(satna) पहुंचे एक शख्स की रिपोर्ट(report) कोरोना पॉजिटिव(corona positive) आई है। जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश मैं लगातार मिल रहे मामले के बीच सतना हरे जोन वाला क्षेत्र था लेकिन शनिवार को जांच में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद प्रशासन ने अमरपाटन के इलाके को सील कर दिया है।

दरअसल सरकार की घर वापसी योजना का लाभ लेकर गुजरात से बुधवार को एक युवक सतना के अमरपाटन पहुंचा था। जिसके बाद उसके जांच सैंपल लेकर अधिकारियों ने उसे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा था। अब शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही प्रशासन में हड़कंप का माहौल बन गया है। जिसके तुरंत बाद प्रशासन पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अफसर अमरपाटन पहुंचे हैं। वहीं युवक को कवरांटाइन सेंटर में भेजे जाने के बाद उसके संपर्क में भी लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिस बस में युवक सतना पहुंचा था उसके साथ आए हुए यात्रियों के भी नाम पते खंगाले जा रहे हैं। वहीं युवक के गांव रघुवारा और क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हॉस्टल के रिया को कंटेंटमेंट जोन बना दिया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी सतना में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद जिले में यह दूसरा कोरोना मामला है। वही इससे पहले कमरिया निवासी वृद्ध की रीवा की अस्पताल में मौत हो चुकी है। बता दे कि खमरिया निवासी वृद्धि भी गुजरात के अहमदाबाद से ही सतना पहुंचे थे। और अब जिस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह भी सूरत से सतना पहुंचा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews