जिले में चार मरीज मिले पॉजिटिव, संक्रमित मरीजो की संख्या हुई 46

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

बालघाट।सुनील कोरे

जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजो के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। बुधवार 8 जुलाई की देर रात कोरोना सेंपल जांच रिपोर्ट में 4 मरीजो कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमे लांजी क्षेत्र के पालडोंगरी के है, जबकि एक मरीज वारासिवनी के कायदी जागपुर का है। बुधवार देर रात मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जुलाई को देर रात्रि में प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बालाघाट जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं. इनमें से 3 मरीज लांजी के पालडोंगरी क्वेरंटाईन सेंटर में रखे गए थे. यह मरीज ग्राम परसोड़ी के निवासी हैं और महाराष्ट्र के जलगांव से वापस आए थे. जलगांव से वापस आने पर इन मरीजों को उनके गांव न भेजकर सीधे क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था. इनमें दो पति पत्नी और एक युवती शामिल है. एक अन्य मरीज वारासिवनी तहसील के ग्राम रजेगांव का निवासी 24 वर्षीय युवक है, जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से वापस आया था. इस मरीज को भी वारासिवनी के क्वेरंटाईन सेंटर में रखा गया था. कोरोना पॉजिटिव पाए गए इन चारों मरीजों को उपचार के लिए डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में भर्ती करा दिया गया है।

डॉक्टर पांडेय ने बताया कि 8 जुलाई को एक मरीज के ठीक हो जाने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 46 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से 26 मरीज ठीक होने के बाद अपने घर जा चुके हैं और 20 मरीजों का उपचार डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी बालाघाट में किया जा रहा है.
डॉक्टर पांडेय ने बताया कि बालाघाट जिले में अब प्रतिदिन औसतन 80 लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं इनमें से कुछ सैंपल जिला चिकित्सालय बालाघाट की ट्रू-नाट लैब में टेस्ट किए जा रहे हैं और शेष सैंपल आईसीएमआर लैब जबलपुर में टेस्ट किए जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews