IRCTC ने जारी किया अलर्ट, स्मार्टफोन यूजर्स ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर

IRCTC ने जारी किया अलर्ट, स्मार्टफोन यूजर्स ना करें ये गलती, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर

IRCTC Fraud Alert: अन्य सुविधाओं के साथ-साथ ट्रेन के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करना भी बेहद आसान हो गया है। अब टिकट बुक करने के लिए स्टेशन पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता। घर पर बैठकर ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकती है। लेकिन जैसे-जैसे दुनिया डिजिटल बनती जा रही है, उतनी ही तेज रफ्तार से फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे ही मामलों को लेकर आईआरसीटीसी ने पब्लिक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें “irctcconnect.apk” नामक एंड्रॉयड एप्लीकेशन को डाउनलोड ना करने के लिए कहा है।

इस तरीके से मैसेज स्मार्टफोन यूजर्स व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए भेजे जा रहे हैं। इस एपीके फाइल को इंस्टॉल करना बहुत हानिकारक होता है। ये ऐप आईआरसीटीसी के नाम पर जालसाजी करते हैं। और यूजर्स की पर्सनल जानकारी एकत्रित करके उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। जिसमें UPI डिटेल्स, बैंकिंग डिटेल्स और डेबिट/क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स शामिल हैं। ऐसे एप्लीकेशन के बचना बहुर जरूरी होता है। वरना स्कैमर्स इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल करके आपके अकाउंट से पैसा भी निकाल सकते हैं।

ऐसे करें बचाव

  • फ्रॉड से बचने के लिए गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आईआरसीटीसी अधिकृत ऐप्स भी डाउनलोड करें।
  • किसी भी अनजान लिंक को क्लिक ना करें।
  • IRCTC Rail Connect मोबाइल ऐप रेलवे द्वारा वेरफाइड एप्लीकेशन है। इसए डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आईआरसीटीसी ग्राहक किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, पिन, पासवर्ड, क्रेडिट-डेबिट कार्ड डिटेल्स, नेट बैंकिंग डिटेल्स शेयर ना करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews