सरकारी नर्सरी में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में नगर निगम के 11 कर्मचारी गिरफ्तार

सरकारी नर्सरी में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में नगर निगम के 11 कर्मचारी गिरफ्तार

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर पुलिस (Gwalior Police) ने नगर निगम की सरकारी नर्सरी जमुना बाग़ नर्सरी (Jamuna Bagh Nursery) में जुआ खेलते 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए जुआरी सरकारी कर्मचारी हैं। पुलिस ने जुआरियों  कब्जे से 14,000 रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं।

पड़ाव थाना टीआई विवेक अष्ठाना ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मोती महल रोड पर स्थित जमुना बाग़ नर्सरी में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स जमुना बाग़ नर्सरी पहुंचा। यहाँ नर्सरी में अंदर की तरफ एक कमरा बना है वहां जुआ खेला जा रहा था।

ये भी पढ़ें – नायब तहसीलदार के सामने दुकानदार ने खुद पर पेपर कटर से किया हमला, परिजनों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

रविवार होने के कारण जुआरी निश्चिंत होकर जुआ खेल रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से 14 हजार रुपये और ताश की गड्डियां बरामद हुई। पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। टीआई ने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों में  नगर निगम (Municipal Corporation Gwalior) के ड्राइवर और कर्मचारी शामिल है।

ये भी पढ़ें – ऑनर किलिंग या आत्महत्या : घर से गायब युवक-युवती के शव कुएं में मिले, पुलिस जुटी जांच में

नर्सरी में जुआ खेले जाने की सूचना मिलते ही नगर निगम में हड़कंप मच गया। पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बातचीत में कहा कि पूरा मामला नगर निगम कमिश्नर किशोर कान्याल संज्ञान में आ गया है। जुआ खेलते पकड़े गए निगम कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”643182051″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews