चायपत्ती से पाएं घने, लंबे और मजबूत बाल, हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

चायपत्ती से पाएं घने, लंबे और मजबूत बाल, हेयर फॉल से मिलेगा छुटकारा, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Tea Leaves For Hair: सुबह चाय की चुस्की पूरा दिन बनाने के लिए काफी होती है। चायपत्ती में कई सेहतमंद गुण भी पाएं। ये बालों को खास नरिशमेंट देते हैं। आप इन पत्तियों का इस्तेमाल करके आप अपने बालों को भी खूबसूरत और स्ट्रांग बना सकते हैं। इनके उपयोग से बालों से जुड़ी कई समस्याएं खत्म होती है। आइए इनके फायदे और गुणों के बारे में विस्तार से जानें।

होते हैं ये फायदे

चाय के पत्तियों में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे बालों का स्वास्थ बिल्कुल अच्छा होता है। बालों को चाय पत्ती से धोने से बालों की चमक बढ़ती है। इसका झड़ना बंद होता है। दो मुंहे बाल, ग्रे हेयर और अन्य कई की समस्याएं भी खत्म होती हैं। यह आपपके बालों को काला करने में मदद करता है। सप्ताह में दो से तीन बार चाय की पत्ती से बालों को धोने से केश काले और घने होते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल
  • सबसे पहले एक कटोरे में पानी डाल कर गर्म करें।
  • फिर इसमें 2 से 4 चम्मच चाय पत्ती डालकर 5 मिनट तक बॉयल करें।
  • यदि आपके बाल बहुत सफेद हो रहे हैं, तो चाय पत्ती के साथ एक कप कॉफी भी मिला सकते हैं।
  • जब पानी सूख कर आधा हो जाए तो उसे दूसरे कटोरे में छान लें।
  • अब ठंडा होने दें। फिर बालों को धोए। इस दौरान किसी शैंपू या अन्य प्रोडक्टस का इस्तेमाल करने से बचें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। कोई भी उपाय आजमाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews