गोपाल भार्गव का नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा, मंत्री बनना तय

गोपाल भार्गव का नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा, मंत्री बनना तय

भोपाल। गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। आज शाम को होना है बीजेपी विधायक दल की बैठक। कुछ देर में ही बीजेपी विधायक दल की बैठक होने जा रही है और खबरों के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल द्वारा नेता चुना जाना तय है।

गोपाल भार्गव बुन्देलखंड अंचल से बीजेपी के कद्दावर नेता हैं। साल 1984 से 2018 तक वो लगातार सागर जिले की रहली विधानसभा से चुनाव लड़ते आ रहे हैं और उन्होंने सभी आठ चुनाव जीते है। बीजेपी सरकार में 15 साल लगातार मंत्री बने रहने वाले वे एक इकलौते विधायक हैं।

आज बीजेपी विधायक दल में औपचारिक रूप से नेता चुन लिये जाने के बाद चौथी बार शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस विधायक दल की बैठक की निगरानी ऑब्जर्वर दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के  जरिए करेंगे। विधायक दल द्वारा नेता चुनने की औपचारिकता के बाद आज रात को ही राजभवन में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण होगा, राजभव द्वारा इसके रात 9 बजे का वक्त दिया है। कोरोना वायरस के खतरे के चलते ये कार्यक्रम सादगी से संपन्न होगा। अभी ये तय नहीं है कि और क्या कोई और मंत्री भी आज शपथ लेंगे लेकिन गोपाल भार्गव द्वारा नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया गया है और उनका मंत्री बनना लगभग तय है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews