सरकार ने डाला आम जनता की जेब में डाका, प्रदेश में जल्द वापसी करेगी कांग्रेस- पंकज सिंह

सरकार ने डाला आम जनता की जेब में डाका, प्रदेश में जल्द वापसी करेगी कांग्रेस- पंकज सिंह

सीधी।पंकज सिंह

आईटी एवं सोसल मीडिया सेल जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा है की इस वैश्विक महामारी ने जहा गरीब मजदूर, किसान, व्यापारी, आम जनता बहुत परेशान हुई। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान सरकार ने गरीब मजदूर, किसानों, व्यापारी, आम जनता की जेब पर महगांई रूपी डाका डाल रही है। हम बात करे डीजल पेट्रोल की तो यूपीए सरकार 2014 के समय कच्चा तेल 107 रू. डालर प्रति बैरल था और डीजल का दाम 55 रू. एवं पेट्रोल का दाम 71 रू. हुआ करता था हम बात करे आज की तो कच्चे तेल का दाम 42 रू. डालर प्रति बैरल है। जहा हम डीजल की बात करे तो डीजल पैट्रोल में दौड़ लगी कोन किसको हराएगा। डीजल के दाम जहा 80.45 रू. एवं पेट्रोल 89.60 रू. है। ये जनता के ऊपर दोहरी मार मार रही है सरकार।

बिजली के बिल की बात करे तो पिछली कमलनाथ सरकार के समय बिजली का बिल 100 रू.आता था
वहीं बिल वर्तमान में शिवराज सरकार 2000,1500,800 रू. तक आ रहा है ।ये एक तरह की लुट,डाका है जो आम जनता,किसान, गरीब मजदूर के ऊपर डाला जा रहा है । हम बात करे गाड़ी मालिकों की तो उनके ऊपर दोहरी मार है एक तरफ कोरोना जैसी महामारी के कारण तीन माह से गाड़ियों का टायर रुक गया था अब लाक डाउन खुलने के खुलने के बाद इनके ऊपर दोहरी मार पड़ रही है। आईटी सेल अध्यक्ष पंकज सिंह ने बयान में आगे कहा है कि डीजल पैट्रोल की महगांई ने जैसे गाड़ी मालिकों की कमर तोड़ दी है ।

सभी गाड़ी मालिकों ने सरकार से कहा की कम से कम हमारा तीन माह से खड़ी गाड़ियों का परमिट टैक्स माफ करे। भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल है और महंगाई के साथ-साथ को रोना जैसी महामारी से भी निपटने में पूरी तरह से विफल है आगामी उपचुनाव में जनता भाजपा सरकार को कड़ा सबक सिखाएगी और एक बार पुनः कांग्रेस सरकार की वापसी होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews