मंत्री जी का दर्द ,प्रिंसिपल नहीं मानते बात

मंत्री जी का दर्द ,प्रिंसिपल नहीं मानते बात

गणेश भारद्वाज/भिंड। मध्य प्रदेश सरकार में नंबर दो माने जाने वाले कद्दावर मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह का दर्द सामने आया है। दरअसल भिंड जिले के आलमपुर में शासकीय महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के सामने सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने सरेआम मंच कहा कि कॉलेज के प्रिंसिपल कैसे हैं जिन्हें मैंने लाख समझाने की कोशिश की ,सुधारने के लाख प्रयासों के बावजूद भी यह सुधरने की नाम ही नहीं लेते हैं और कहना भी नहीं मानते हैं। इतना ही नहीं, मंत्री जी ने मंच से मांग की कि उच्च शिक्षा मंत्री या तो इन्हें आलमपुर से हटा दें या अपने साथ भोपाल ले जाएं।

मंत्री जी के साथ साथ छात्राओ से भी जब उच्च शिक्षा मंत्री ने सीधी बात की तो कुछ छात्राओं ने कॉलेज से किताबें न मिलने की शिकायत की जिस पर मंत्री जीतू पटवारी ने कॉलेज के प्रिंसिपल की जमकर खिंचाई की। यह शिकायत भी सामने आई कि कॉलेज का स्टाफ समय पर नहीं पहुंचता। इतना ही नहीं, शासकीय महाविद्यालय में लगाई गई गांधीजी की प्रतिमा की गुणवत्ता को लेकर भी मंत्री जीतू पटवारी ने प्राचार्य की जमकर फटकार लगाई। अब स्थानीय मंत्री की शिकायत के बाद इतना तो तय है कि प्राचार्य पर जल्द ही गाज गिरने वाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews