
राजगढ़
फसलों को तबाह करने वाला टिड्डी दल राजगढ़ पहुंच गया है। जिले के जीरापुर गाँव व खेतों पर टिड्डी दल ने हमला कर दिया। शुक्रवार को राजगढ़ में राजस्थान की और बसे टिड्डी दल ने दस्तक दी।
मध्यप्रदेश में लाखों एकड़ फसल तबाह करने वाले टिड्डी दल राजस्थान से होते हुए राजगढ़ जिले में प्रवेश कर गया है। दोपहर में टिड्डी दल ने राजस्थान की सरहद से लगे जीरापुर शहर व उसके आसपास के खेतों पर हमला बोल दिया। जीरापुर में बड़ी संख्या में टिड्डी दल के मंडराता दिखा वहीं सब्जी के खेतों पर भी टिड्डी दल ने हमला किया। वही टिड्डी दल की सूचना मिलने के बाद प्रशासन इसे भगाने में जुट गया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

