GREEN ZONE नीमच में लगातार कोरोना विस्फोट, शुक्रवार को 40 रिपोर्ट पॉजिटिव

GREEN ZONE नीमच में लगातार कोरोना विस्फोट, शुक्रवार को 40 रिपोर्ट पॉजिटिव

नीमच/श्याम जाटव

ग्रीन जोन नीमच में लगातार कोरोना का विस्फोट हो रहा है, शुक्रवार शाम आई 84 जांच रिपोर्ट में से 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज जावद क्षेत्र से आ रहे हैं। 40 पॉजिटिव रिपोर्टस में 38 जावद की और 2 उमेदपुरा की है। बता दें कि अब तक जिले में 159 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं और उनमें से 54 ठीक होकर घर चले गए। शेष 102 उपचार करवा रहे हैं वही 3 की अलग अलग जगह मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को नीमच उज्जैन संभाग के कमिश्नर आनन्द शर्मा व आई जी राकेश गुओटा रतलाम डीआई जी रुचि वर्धन मिश्र पहुँचे जावद कंटेंटमेंट एरिया का निरीक्षण किया व उमेदपुरा पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर नीमच कलेक्टर, एसपी, एएसपी, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम, एसडीएम भी उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews