MP उपचुनाव : ग्वालियर कलेक्टर का मतदाताओं को पत्र- कोरोना से डरे नहीं वोट करें

MP उपचुनाव : ग्वालियर कलेक्टर का मतदाताओं को पत्र- कोरोना से डरे नहीं वोट करें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 28 विधानसभा (Vidhansabha) क्षेत्रों में उप-चुनाव (By-election) हो रहे है। मतदाताओं (Voters) को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर के कलेक्टर (Gwalior Collector)और जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह (Kaushlendra Vikram Singh) ने मतदाताओं के नाम पत्र लिखकर मतदान केंद्र में कोरोना से बचाव के सारे इंतजाम होने का ब्यौरा देते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान में हिस्सा लेने की अपील की है।

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदाताओं को लिखे गए पत्र के माध्यम से अपील की गई है कि डरें नहीं, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशरें के तहत हर मतदान केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव के लिये पूरे इंतजाम किए गए हैं। तीन नवम्बर के दिन जब ग्वालियर मतदान (Gwalior Poll) करेगा तब लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने पाती के माध्यम से मतदाताओं तक संदेश पहुंचाया है कि आपके मतदान केन्द्र को एक दिन पहले अच्छे से सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केन्द्र के प्रवेश और निकास द्वार पर हर मतदाता के लिये साबुन, पानी और सैनिटाइजर का इंतजाम रहेगा। जो मतदाता मास्क लगाकर नहीं आयेंगे, उन्हें मास्क मुहैया कराए जायेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों एवं आशा कार्यकतार्ओं द्वारा हर मतदाता के तापमान (Thermal screening) की जांच की जायेगी।

कलेक्टर ने अपनी पाती में मतदाताओं का भ्रम दूर करते हुए इस बात का जिक्र किया है कि वोट डालने के लिये लाईन नहीं लगानी पड़ेगी। सभी मतदाता सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपना वोट डाल सकें, इसके लिये पहले आओ पहले वोट डालो सिद्धांत के आधार पर हैल्प डेस्क से टोकन वितरित किए जायेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिये मतदान केन्द्र परिसर में गोले के निशान भी लगाए जायेंगे। किसी भी मतदान केन्द्र पर एक हजार से ज्यादा मतदाता नहीं हैं, जिससे भीड़ न हो। महिला एवं पुरूष मतदाताओं के लिये अलग-अलग प्रतीक्षा करने के लिये छायादार स्थान पर बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। ज्ञात हो कि राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव हो रहे है। ग्वालियर के तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी उप-चुनाव है, कोरोना संक्रमण से बचाव के मतदान केंद्रों पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews