Gwalior News: 7 फरवरी को आयेंगे CM शिवराज, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

शिवराज सिंह चौहान

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) रविवार 7 फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे अधिकारियों की बैठक लेंगे, निर्माण कार्यों का अवलोकन करने के साथ-साथ जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan)  7 फरवरी को प्रात: 11 बजे राजकीय विमान द्वारा ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल पर चुनिंदा कार्यकर्ताओं से सौजन्य भेंट करेंगे उसके बाद वे दीनदयाल एक्सप्रेस, स्मार्ट सिटी बसों और अति कुपोषित बच्चों को इंदौर ले जाने वाली बस को हरी झण्डी दिखायेंगे।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) प्रात: 11:45 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचेंगे। वे यहाँ पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभिन्न योजनाओं के काउण्टरों का अवलोकन करने के नाद शहर विकास के कार्यों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan)  दोपहर 2:10 बजे महाराज बाड़े पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्टों का भूमिपूजन एवं डिजिटल म्यूजियम का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) दोपहर 3 बजे फूलबाग पर आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण, हितग्राहियों को हित लाभ वितरण के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम में सिरोल पहाड़ी का अवलोकन करने के साथ ही आरोग्य धाम का अवलोकन शामिल है। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके पश्चात एयरपोर्ट पर प्रतिनिधि मण्डलों के साथ भेंट करने के पश्चात भोपाल रवाना होंगे।

अधिकारियों ने फूलबाग मैदान पर देखी व्यवस्थाएँ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shiavraj Singh Chauhan) की प्रस्तावित यात्रा के दौरान फूलबाग मैदान पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारी के लिये विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसडीएम अनिल बनवारिया एवं अपर आयुक्त नगर निगम राजेश श्रीवास्तव ने प्रस्तावित यात्रा के दृष्टिगत की जाने वाली व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी भी मौजूद थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews