Gwalior News : युवाओं की दबंगई- तलवार से काटा केक, जमकर किये हवाई फायर

Gwalior News : युवाओं की दबंगई-  तलवार से काटा केक, जमकर किये हवाई फायर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर (Gwalior) में एक बार फिर कुछ युवाओं ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। एक बर्थडे पार्टी में युवक ने जब तलवार से केक काटा तो उसके साथियों ने जमकर हवाई फायर किये। पार्टी का  वीडियो भी बनाया गया जो अब वायरल हो रहा है। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिए अधीक्षक का कहना है कि वीडियो संज्ञान में आये है जल्दी ही एक्शन लिया जाएगा।

ग्वालियर में हर्ष फायरिंग यानि हवाई फायरिंग के मामले रहते हैं पहले ये शादी या किसी बहुत खास मौकों पर होते थे लेकिन अब बर्थडे पार्टी में भी हवाई फायर की घटनाएं होने लगी हैं।  कुछ महीने पहले तलवार से केक काटने का एक वीडियो वायरल हुआ था अब एक बार फिर तलवार से केक काटते युवक का वीडियो वायरल हुआ है।  वो अपने दोस्तों के साथ तलवार से लगातार कई सारे केक काटता है।

ये भी पढ़ें – Neemuch : ब्लैक में बेचने के लिए केरोसिन ले जाते सोसायटी सेल्समैन पकड़ाया, गांव वालों ने बनाया वीडियो

इसी बीच कुछ दोस्त हवाई फायर करते हैं।  बंदूकों से एक के बाद एक कई फायर किये जाते हैं।  पूरा कार्यक्रम भारी भीड़ के बीच होता है।  वायरल वीडियो बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा का बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी का कहना है कि वीडियो पुलिस के संज्ञान में भी आये हैं।  युवकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं , जल्दी ही एक्शन लिया जायेगा।

ये भी पढ़ें – बत्ती गुल पर बोले शिवराज – परेशान था मैं, ऊर्जा मंत्री का बयान – सब चंगा है

https://vimeo.com/595879155

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews