Gwalior News : स्वच्छता अभियान में सख्ती, युवक ने सड़क पर गुटखा थूका तो मिली ये सजा

Gwalior News : स्वच्छता अभियान में सख्ती, युवक ने सड़क पर गुटखा थूका तो मिली ये सजा

Gwalior News : स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ रहा ग्वालियर एस बार नंबर वन पर आने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है। नगर निगम के अधिकारी दिन रात शहर की सड़कों पर स्वच्छता मानकों के स्तर की सफाई का ध्यान रख रहे हैं साथ ही गन्दगी फ़ैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही कर रहे हैं।

निगम अधिकारी रख रहे सफाई व्यवस्था पर निगरानी 

ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल के निर्देश पर शाह र्की सफाई व्यवस्था एक दम दुरुस्त है, निगम के अधिकारी वार्ड वार सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। वे जहाँ अपने स्टाफ को सफाई ठीक से करने के निर्देश दे रहे हैं वहीं शहर में गन्दगी फ़ैलाने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ एक्शन भी ले रहे हैं।

युवक ने वाहन में बैठे ही सड़क पर थूका गुटखा 

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसके वीडियो नगर निगम ने ही अपने अधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है । दरअसल मामला महाराज बाड़ा क्षेत्र का हैं जहाँ विक्रम सवारी वाहन में बैठे एक युवक ने गाड़ी में बैठे बैठे ही सड़क पर गुटखा थूक दिया।

युवक को मिली गुटखा साफ करने की सजा 

जिस समय युवक ने ये गंदी हरकत की उस समय सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी उसी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण पर थे, उन्होंने युवक द्वारा गंदगी करने पर उसे कड़ी फटकार लगे और उससे नीचे उतरकर सड़क पर साफ़ करने के निर्देश दिए।

सड़क पर कचरा फेंकने वालों से भी वसूला जा रहा जुर्माना 

निगम अधिकारी की फटकार सुनकर युवक विक्रम से नीचे उतरा और अपने हाथ से उसने सड़क पर उसके द्वारा थूका गया गुटखा साफ़ किया। आपको बता दें कि ग्वालियर नगर निगम इस तरह की कार्यवाही रोज कर रही है, कभी गुटखा थूकने, या सड़क पर गंदगी करने या फिर सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चलानी कार्यवाही की जा रही है, जिससे शहर को स्वच्छ रखा जा सके।

सबको मिलकर शहर को स्वच्छ रखना होगा 

बहरहाल शहर की सफाई व्यवस्था सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है ये पूरे शहर के लोगों की जिम्मेदारी है, शहर के लोगों को मिलकर देश के नंबर वन शहर इंदौर के लोगों की तरह ही ये संकल्प लेना होगा कि ना गंदगी करेंगे और ना किसी को करने देंगे, यदि कोई गंदगी करेगा तो उसे समझाइश देकर ऐसा करने से रोकेंगे।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews