पिता को बचाने ग्वालियर की बेटी लगा रही मदद की गुहार, वीडियो वायरल

पिता को बचाने ग्वालियर की बेटी लगा रही मदद की गुहार, वीडियो वायरल

ग्वालियर , अतुल सक्सेना।  कोरोना महामारी के बाद सामने आई ब्लैक फंगस भी अब लोगों के लिए घातक साबित हो रही है।  इसके इलाज के लिए लगने वाले इंजेक्शन भी मार्केट से गायब हैं।  जिनके परिजन अस्पताल में भर्ती हैं वे भटक रहे हैं उन्हें इन्जेक्शन नहीं मिल रहे। ग्वालियर में एक ऐसी ही परेशान  बेटी ने अपने पिता के जीवन को बचाने के लिए गुहार लगाईं है। उसने अस्पताल के नीचे खड़े होकर बनाये वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कोरोना प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से मदद की गुहार लगाई है। बेटी ने कहा है कि उसकी कोई मदद नहीं कर रहा वो अब तक करीब 800 फोन लगा चुकी हैं। सही मददगार नहीं आ रहे फ्रॉड लोग सामने आ रहे  हैं। उसके पिता को ब्लैक फंगस हुआ है डॉक्टरों ने एक आँख और एक जबड़ा निकाल लिया है मेरी मदद कीजिये।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 25, 2021

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews