अभिनेत्री करीना कपूर खान के घर आई खुशियां, दोबारा बनी माँ, लोगों ने पूछे ये सवाल

-Kareena-kapoor-khan's-reply-on-the-news-of-contesting-the-Lok-Sabha-election-from-bhopal

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने आज अपने फैंस और चाहने वालों की सुबह काफी खास कर दी है।अदाकारा करीना कपूर एक बार फिर माँ बन गयीं हैं। प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान सुर्खियों में रही करीना कपूर ने आज सुबह ही बेटे को जन्म दिया है।डिलीवरी की डेट नज़दीक होने के चलते एक्ट्रेस करीना कपूर को हाल ही में ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में करीना कपूर खान और उनके पति और अभिनेता सैफ अली खान(Actor Saif Ali Khan) ने एक बयान में करीना कपूर के प्रेग्नेंट होने की बात कही थी। करीना के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी है।

जिसके बाद सभी फैंस और उनके चाहने वालों को खुशखबरी का बेसबरी से इंतज़ार था। 21 फरवरी यानी कि आज ही सुबह करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया है। यह करीना और सैफ का दूसरा बेटा है इससे पहले 2016 में करीना ने एक और बेटे, तैमूर को जन्म दिया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान करीना कपूर सोशल मीडिया(Social Media) पर काफी एक्टिव रहीं।बेबी बंप(Baby Bump) के साथ उनकी कई तस्वीरें चर्चा में रहीं।उन्होंने कल शाम को ही इंस्टाग्राम (Instagram) पर उनको मिले गिफ्ट्स की फ़ोटो भी शेयर की। गिफ्ट्स की फ़ोटो शेयर करते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की और सभी की विशेज़ के लिए थैंक्स भी बोला।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews