विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का पलटवार, वैक्सीन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार

विपक्ष पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का पलटवार, वैक्सीन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार

राजगढ़,डेस्क रिपोर्ट। जिले में एक दिन के लिए निजी दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी (Health Minister Prabhu Ram Chaudhary) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विपक्ष (opposition) द्वारा जो भी आरोप कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर लगाए जा रहे हैं, वह सभी निराधार (Pointless) है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी के नेतृत्व (Leadership) में दो वैक्सीन का ट्रायल (Vaccine Trail) हो चुका है और उसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। 16 जनवरी से देश के पहले चरण के लिए टीकाकरण किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण किया जाएगा और उसके बाद फ्रंट लाइन के वर्कर्स को टीकाकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने कर ली पूरी तैयारी

वही आगे मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि हमारा जब दूसरा फेस शुरू होगा उसमें 50 साल से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों और जो 50 के अंदर हैं और जिनको कोई अन्य बीमारी है को टीका लगाया जाएगा, जिसके लिए तैयारी सीएम शिवराज के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश में चार 4 जगहों पर स्टोर बनाए गए हैं और 3 संभाग लेवल पर भी तैयार की गई हैं। वहीं जिला मुख्यालय पर भी तैयार की गई है। पूरी कोल्ड चैन और ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था हमने कर ली है। एक दो दिन के भीतर हमे वैक्सीन मिल जाएगी ,जैसे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है उस प्रकार प्रदेश में इस वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी।

सैफ्टी की हुई है पूरी तरह से जांच

आगे मंत्री प्रभुराम चौधरी वैक्सीन साइड इफेक्ट को लेकर कहते है कि प्रधानमंत्री ने अपने कल के संबोधन में बताया था कि हमारे साइंटिस्ट ने इसकी सैफ्टी की जांच पूरी वैज्ञानिक तरीके से की गई है और यह पूरी तरह से सैफ है और ट्रायल किए जा चुके हैं। जो लोग अफवाह फैला रहे हैं वह पूरी तरह से गलत है।  आगामी 14 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला कलेक्टरों को और जिला क्राइसिस कमेटी और धर्म गुरुओं को वैक्सीन को लेकर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

वैक्सीन लगवाना स्वेच्छा पर है निर्भर 

वहीं वैक्सीन नहीं लगवाने पर उन्होंने कहा कि यह स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि किसको लगवानी है और किसको नहीं लगवानी है। यह तो आरोप प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे। पूरे विश्व में मात्र भारत ही ऐसा पहला देश है जहां प्रधानमंत्री ने अपनी पूरी साइंटिफिक टीम के साथ मिलकर पहले इसका ट्रायल किया गया है और ट्रायल करने के बाद ही इसकी मंजूरी दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews