मरकज से वापस लौटने की छिपाई सूचना, मामला दर्ज

मरकज से वापस लौटने की छिपाई सूचना, मामला दर्ज

खरगोन।त्रिलोक रामनेकर

सरकार तथा प्रशासन की लगातार चेतावनी के बाद भी लोगों द्वारा दिल्ली मरकज से लौटने की सूचना छुपाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला खरगोन में सामने आया है। जहां दिल्ली मरकज से वापस आने की जानकारी नहीं देने के मामले में कोतवाली थाने में युवक के खिलाफ महामारी अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल संजय नगर निवासी अब्दुल सत्तार दिल्ली के मरकज में शामिल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली मरकज के कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद शिवराज सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि मरकज से वापस आए सभी लोग अपनी जानकारी प्रशासन को दें। किंतु संजय नगर निवासी सत्तार द्वारा मरकज से लौटने की सूचना प्रशासन से छिपाई गई। जिसके बाद एसपी सुनील पांडे के निर्देश के बाद अब्दुल सत्तार पर संक्रमण फैलाने एवं लॉक डाउन नियमों का पालन नहीं करने के मामले पर कार्यवाही करते हुए धारा 188, 260 के अलावा महामारी अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

दूसरी तरफ बीते बुधवार को 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद खरगोन में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। वही इस महामारी की चपेट में आकर अब तक 3 लोगों ने अपनी जान गवां दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews