दतिया, सत्येन्द्र रावत। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर आज दतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर आम लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देशित दिये। साथ ही गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर ही कोरोना से मृतक हुए लोगों की दाह संस्कार करने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया। इस दौरान गृहमंत्री ने कोरोना योद्धाओं को संबोधित करते हुए कहा की कोरोना काल में जिसने भी काम किया वह वीर योद्धा है। जब परिवार, परिवार से डर रहा था तब आपने अपनी जान की परवाह किये बिना कंधा दिया जिससे लोग सुरक्षित रहे। दतिया में ऐसी महामारी और विपत्ति की घड़ी में भी भगवान की दया से ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन, दवाईयां, अस्पतालों में बेड की कमी नहीं रही। दतिया में पॉज़िटिविटी रेट सर्वाधिक होने के बावजूद भी सबसे कम लोग हता-हत हुए।
नरोत्तम मिश्रा दतिया के दो दिवसीय दौरे पर, दाह संस्कार करने वाले कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

ताजा खबरें
View More →इस दिन आएगा CA फाउंडेशन सितंबर 2026 परीक्षा का रिजल्ट, तारीख घोषित, ICAI ने जारी किया नोटिस मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: भोपाल में CM ने तीन दिवसीय राज्योत्सव का किया शुभारंभ, मेधावी विद्यार्थियों और किसानों को किया सम्मानित ‘मेरी डिक्शनरी में डर नाम का कोई शब्द नहीं’, सीरीज जीतने के बाद बोले गंभीर, आखिरी T20I में हार के बाद पोस्ट पर उठे सवाल एक साल के FD पर मिलेगा 6.75% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 1 नवंबर से नए रेट लागू रतलाम में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर पहुंची पुलिस, शुरुआती जांच में नहीं मिले सबूत