
मण्डला।
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच अस्पताल और क्वारंटाइन से लोगों के फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसके बाद एक खबर अब मंडला से सामने आ रही है। जहाँ होम क्वारंटाइन किए गए। जनपद सीईओ के फरार होने की बात सामने आई है। जिसके बाद प्रशासन ने उनकी खोजबीन शुरू की है।
बुधवार को नैनपुर के जनपद पंचायत सीईओ अपने घर से फरार हो गए हैं। बता दें कि उन्हें कोरोना संदिग्ध मानकर 3 मई को कलेक्टर के आदेश से होम क्वारंटाइन किया गया था। जिसके बाद बुधवार को पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस जब उनसे मिलने उनके घर पहुंची तो वो घर पर नहीं मिले। वहीँ प्रशसन द्वारा उनकी खोज की जा रही है। दूसरी तरफ पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश के कई इलाके से कोरोना मरीजों के फरार होने की खबर सामने आई है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

