मीडियम लेंथ हेयर के साथ पेयर करें ऐसे इयर रिंग्स, सबसे हटके लगेगा आपका स्टाइल।

मीडियम लेंथ हेयर के साथ पेयर करें ऐसे इयर रिंग्स, सबसे हटके लगेगा आपका स्टाइल।

डेस्क रिपोर्ट। बाल अगर लंबे हों तो कोई परेशानी नहीं, उन्हें जैसे चाहें स्टाइल करें और उनके साथ अच्छी लगने वाली इयर रिंग्स वियर करें। मुश्किल तब होती है जब बालों की लेंथ मीडियम हों, और अलग अलग तरह की इयर रिंग्स पहनना भी बहुत पसंद हों, तब होता है कंफ्यूजन कि कैसे इयर रिंग्स के साथ कौन सा स्टाइल रखें। सही इयर रिंग्स के साथ सही हेयर स्टाइल होगी तब ही आपका स्टाइल निखर कर आएगा। यहां मौजूद हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनकी मदद से आप इयर रिंग के साथ सही हेयर स्टाइल पिक कर सकती हैं।

लंबे इयर रिंग
किसी पार्टी या फंक्शन में जाने की तैयारी कर रही हैं और लंबे इयर रिंग्स पहनना चाहती हैं, तो फ्रेंच चोटी बनाने की कोशिश करें। इस चोटी के साथ लंबे इयर रिंग बेहद स्टाइलिश लुक देते हैं। बाजार में बहुत से तरह के लंबे इयर रिंग्स आसानी से उपलब्ध हैं, जिनके साथ पीछे बंधे बाल बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।

झुमकी
चाहती हैं कि इयर रंग झुमकी वाले हों, जो थोड़ा सा हैवी और रिच लुक दें, तो बालों को या तो खुला रखें। अगर बाल खुले न रखने हों तो उन्हें थोड़ा लूज ही बांधें। इस तरह का हेयर स्टाइल आपकी झूमकी की शान तो बढ़ाएगा ही थोड़ा फ्रैश लुक भी देगा।

राउंड शेप इयर सिंग
गोल लटकते हुए इयर रिंग पहनना चाहते हैं तो बालों को किसी एथनिक स्टाइल में बांधें। अगर ट्रेडिशनल लुक लेने वाले हैं तो बालों को किसी एसेसरीज से सजाएं और लंबी गोल इयर रिंग के साथ पेयर करें। चाहें तो बालों को सामने से थोड़ा सा पफ देकर पीछे जुड़ा भी बना सकते हैं।

डायमंड शेप डेंगलर्स
नीचे लटकते हुए डायमंड शेप के डेंगलर्स हों तो बालों में थोड़ा ऊंचा जूड़ा बांधे, आप चाहें तो लटकते हुए मोतियों का डेंगलर भी चुन सकती हैं।

बड़े लूप वाले इयर रिंग
इन दिनों बाजार में बड़े बड़े लूप वाले इयर रिंग्स का भी चलन है। प्लेन लूप या फिर हैवी डिजाइन वाले लूप्स भी मार्केट में उपलब्ध हैं। ये लूप्स सही लुक तब देते हैं जब इन्हें बंधे हुए बालों के साथ कैरी किया जाए, बालों को थोड़ा सा लूज करके जूड़ा बांधे या फिर डबल पोनी भी ट्राई कर सकती हैं।

फेबरिक इयर रिंग
किसी कपड़े पर छपे ट्रेडिशनल प्रिंट से बने इयर रिंग को कैरी कर रही हैं तो लुक को थोड़ा ट्रेडिशनल ही रखने की कोशिश करें। बालों में ढीली ढीली चोटी डालें और सामने से दो लटें निकाल लें। आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

टॉप्स
टॉप्स बड़े हों या छोटे हों, कोशिश करं उनके साथ भी पीछे बंधा हुआ हेयर स्टाइल ही ले सकें, टॉप्स के साथ बालों को थोड़ा टाइट भी बांध सकते हैं या फिर पोनी टेल के साथ भी टॉप्स बहुत जंचते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews