Hrithik Roshan ने छुए फैन के पैर, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

Hrithik Roshan ने छुए फैन के पैर, सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में ऋतिक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। रितिक का यह वीडियो एक फिटनेस कार्यक्रम के दौरान का है जिसमें वह एक सहन के पैर छूते दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक के इस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया है और लोग उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में ऋतिक को बधाई देने के लिए एक फैन मंच पर पहुंचा। उसे देखते हैं वो तुरंत नीचे झुके और उसके पैर छू लिए। एक्टर का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हो गए हैं। ऋतिक के वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं।

Must Read- अब एलिफेंट स्टेट बनेगा मध्य प्रदेश, 4 जिलों में बनाया गया सेफ कॉरिडोर

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा सो स्वीट ऑफ यू ऋतिक रोशन। दूसरे यूजर ने उन्हें सबसे अच्छा सुपरस्टार बताया। बता दें कि रितिक 3 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। जिस पर एक फैन ने यह भी लिखा कि कोई भी उन्हें बायकॉट नहीं करेगा।

फिल्म विक्रम वेधा की बात करें तो इससे पुष्कर गायत्री की जोड़ी ने बनाया है। इन दोनों ने फिल्म के तमिल वर्जन का भी निर्देशन किया था। विक्रम वेधा तमिल का ही रीमेक है। फिल्म में रितिक के साथ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी नजर आएंगे। यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews