Illegal Mining: रमेश दुबे की मांग पर कमिश्नर ने खनिज अधिकारी पर बैठाई जांच

shahdol news

भिण्ड।गणेश भारद्वाज

भिण्ड जिले के जिला खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया एवं पॉवरमेक कम्पनी के कथित गठजोड़ को लेकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ रमेश दुबे में बड़ा मुद्दा बनाकर चम्बल सम्भाग कमिश्नर रविन्द्र मिश्रा से शिकायत की थी, तत्पश्चात आयुक्त रविन्द्र मिश्रा ने भिण्ड कलेक्टर एवं जिला खनिज अधिकारी को पत्र लिखकर सम्पूर्ण ब्यौरा मांगा जिसके चलते जिला खनिज अधिकारी आरपी भदकारिया ने पूर्णतः अस्पष्ट, आधी अधूरी एवं झूठी रिपोर्ट बनाकर चम्बल आयुक्त को सौंपी।

जिसे लेकर डॉ रमेश दुबे ने कमिश्नर से मिलकर पुनः लिखित शिकायत देकर कहा कि जिला खनिज अधिकारी ने जो रिपोर्ट पेश की है वो पूरी तरह असत्य एवं गुमराह करने वाली है। इसकी विधिवत जांच की जाए। उक्त पत्र के संदर्भ में चम्बल कमिश्नर रविन्द्र मिश्रा ने कल जिला खनिज अधिकारी को नोटिस जारी कर 15 दिवस में जवाब देने की कहा एवं जवाब से असंतुष्ट होने की स्थिति में पदीय कर्तव्यपरायणता से विमुख होने की स्थिति में निलंबन की कार्यवाही की कहा है।

आज आयुक्त चम्बल सम्भाग के द्वारा एक जांच कमेटी का गठन किया गया जिसमें मुख्य जांच अधिकारी अपर कलेक्टर भिण्ड को बनाया गया है एवं 7 दिवस में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने की कहा है।

विदित है कि डॉ रमेश दुबे विगत कई वर्षों से लगातार अवैध उत्खनन को लेकर शासन प्रशासन के समक्ष आवाज उठाते आये हैं एवं नई सरकार के गठन के बाद पॉवरमेक कम्पनी के कथित गठजोड़ की वजह से सिंध नदी की दुर्दशा को देख डॉ रमेश दुबे ने अपनी आवाज और बुलंद की है और लगातार वो इस अवैध व्यापार, संलिप्त खनिज अधिकारी एवं पॉवरमेक कम्पनी पर हमलावर रुख अख्तियार किये हैं। जिले का आम जनमानस को भी अब डॉ रमेश दुबे से आस है कि शायद उनके अथक प्रयासों से सिंध नदी का अस्तित्व बच जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews