Illegal Mining: पूर्व विधायक के बेटे और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, मारपीट सहित हुई गोलीबारी

Illegal Mining: पूर्व विधायक के बेटे और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, मारपीट सहित हुई गोलीबारी

जबलपुर।संदीप कुमार

जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के कूड़ा गांव में देर रात अवैध रेत खनन को लेकर विवाद हो गया. ये विवाद कूड़ा ग्राम के निवासी और बरगी से बीजेपी के पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे गोलू सिंह के बीच हुआ है. गोलू सिंह द्वारा एक सप्ताह पहले अवैध रुप से रेत का उत्खनन चालू किया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त था, वहीं जब ग्रामीणों ने रेत निकालना चाहा तो गोलू सिंह दबंगई करने लगा, इसी के चलते विवाद हो गया.

विवाद में मारपीट के साथ हुई फायरिंगपुलिस के अनुसार राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण गोलू सिंह रविवार की रात 4 से 5 गाड़ियों में कुछ लड़कों को लेकर वहां पहुंचा और ग्रामीणों को धमकाने लगा. जिससे गांव के लोग नाराज हो गए और दोनों पक्ष में विवाद शुरु हो गया. विवाद के दौरान दोनों गुटों के लोगों में मारपीट हुई, साथ ही फायरिंग भी की गई है. विवाद के दौरान कूड़ा निवासी आशीष ठाकुर को हाथ में चोट आई है. वहीं छह से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. गुस्साए ग्रामीणों ने गोलू सिंह और उसके साथियों को खदेड़ दिया और उसकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी.

70 राउंड से अधिक फायरिंग ग्रामीणों का कहना है कि गोलू और समर्थकों ने 70 राउंड से अधिक फायर किए. गांव में जगह-जगह कारतूस और खोखे बिखरे थे. इस दौरान आरोपियों ने ग्रामीणों के ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में तोडफोड़ की. पथराव में गोलू सिंह और उसके समर्थकों में भी कुछ के घायल होने की बात कही जा रही है. हालांकि कोई घायल देर रात तक सामने नहीं आया था.पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचेफायरिंग, बलवा की खबर सुन एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल, एसडीओपी पाटन देवी सिंह, शहपुरा, बेलखेड़ा, कटंगी, भेड़ाघाट, तिलवारा, पाटन की पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा खुद टीआई ओमती, सिविल लाइंस, बेलबाग और लाइन का बल लेकर वाहन के साथ रात को गांव में पहुंचे. कूड़ाकला गांव से लेकर बेलखेड़ा में पुलिस बल तैनात किया गया है. रेत खनन को लेकर कई दिनों से विवाद की सुगबुगाहट थी. शहपुरा, बेलखेड़ा के थाना प्रभारियों के हटाए जाने के बाद से ही रेत माफिया हावी हो गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews