Shivpuri News: अवैध रेत से भरी तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

ujjain news

शिवपुरी, शिवम पांडेय।  शिवराज सरकार (Shivraj Government) की सख्ती के बाद भी मध्यप्रदेश (MP) में बेख़ौफ़ रेत माफिया (Sand Mafia) का खूनी खेल भी जारी है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने से भी नहीं चूकने वाला दबंग रेत माफिया (Sand Mafia) अब राह चलते लोगों की जान भी लेने लगा है। इसका ताजा उदाहरण शिवपुरी में देखने को मिला जहाँ बुधवार को अवैध रेत (Illegal Sand) से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक युवक की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी (Shivpuri)  जिले के दिनारा थाना अंतर्गत ग्राम कुचलौन में नदी से रेत भरकर तेज रफ्तार जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई जैसी चपेट में रास्ते में जा रहा युवक आ गया। ट्रैक्टर का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना होते ही ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।  मृतक का नाम डग्गी पुत्र किशना आदिवासी उम्र 20 निवासी कुचलौन बताया गया है।युवक की मौत से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- SP ने किया ASI को लाइन अटैच, फरियादी बोला रुपए भी लिए, झूठा केस भी दर्ज किया

गौरतलब है कि नदियों से रेत निकालने पर फिलहाल रोक लगी है इसके बावजूद रेत का अवैध कारोबार (Illegal Sand) बड़े पैमाने पर चल रहा है। माफिया  ने अब दिन में इस अवैध कारोबार को अंजाम देना शुरु कर दिया है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में रेत की ट्रॉली रात के अँधेरे में ठिकाने लगाई जा रहीं हैं। गांव के लोगों का कहना है यदि ग्रामीण रोका टोकी करते हैं तो अवैध रेत उत्खनन करने वाले माफिया हथियार दिखाकर धमकाते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews