Communication को लेकर महत्वपूर्ण प्रयोग, इस कारण नष्ट हो जाती है संचार की गुणवत्ता

Communication को लेकर महत्वपूर्ण प्रयोग, इस कारण नष्ट हो जाती है संचार की गुणवत्ता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं एक बात अगर चार लोगों के मुंह से गुजर जाए तो पांचवें तक पहुंचते पहुंचते उसका स्वरूप पूरी तरह बदल जाता है। हर व्यक्ति उसमें अपनी तरफ से इतना मिर्च मसाला लगा देता है कि बात का बतंगड़ बन जाता है। इसके बाद आखिरी व्यक्ति तक कुछ और ही बात पहुंचती है। और वो इतनी खोखली होती है कि उसका कोई महत्व नहीं रह जाता।

Switchboard Cleaning Tips : 5 मिनिट में ऐसे साफ करें घर के काले स्विच बोर्ड, ये है टिप्स

इसी बात को एक बहुत ही अच्छे प्रयोग से सिद्ध किया गया है। ये एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ स्कूली बच्चे नजर आ रहे हैं और सबकी आंखों पर पट्टियां बंधी हुई हैं। सबके हाथों में एक एक प्लेट है और पहले बच्चे की प्लेट में कोई वस्तु है जो सूजी की तरह नजर आ रही है। अब पहला बच्चा अपनी प्लेट की वस्तु पीछे वाले की प्लेट में डालता है। इस दौरान थोड़ी सी सूची नीचे गिर जाती है।

ये प्रक्रिया चलती जाती है, दूसरे बच्चा थोड़ी ज्यादा सूची गिराता है। तीसरे बच्चे तक आते आते हम देखते हैं कि वो पीछे वाली की प्लेट में डालने की बजाय सारी सूची अपने सिर पर उड़ेल लेता है। फिर कोई बच्चा बची हुई सूची को पूरी तरह नीचे गिरा देता है। इस तरह आखिरी बच्चे तक पहुंचते हुए प्लेट में कुछ बचता ही नहीं है और वो खाली प्लेट ही एक दूसरे को पास करते रहते हैं। इसे देखकर समझ में आता है कि बहुत अधिक परतों से गुजरने के बाद संचार की गुणवत्ता नष्ट हो जाती है। ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रयोग है जो हमें कम्यूनिकेशन लॉ के बारे में जरुरी जानकारी देता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews