Burhanpur: कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस ने जनता से किया सीधा संवाद

Burhanpur: कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र में पुलिस ने जनता से किया सीधा संवाद

बुरहानपुर।शेख रईस

बुरहानपुर में कोरोना के लागतार बढ़ते हुए मामलो को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा कंटेन्मेंट क्षेत्रों में लोगो से सीधा संवाद किया जा रहा है। जिसकी अगुवाई ASP महेंद्र तारणेकर कर रहा है। ASP ने पुलिस बल, डॉक्टर टीम के साथ बुरहानपुर के रस्तीपुरा कंटेन्मेंट क्षेत्र में लोगो से संवाद करते हुए कहा हमारी मेडिकल टीम यहा पर सर्वे कार्य कर रही है।

जिन्हें आपको सहयोग करना है हम आप की सुरक्षा के लिए है हमारी टीम आपकी सुरक्षा के लिए है। वही उन्होंने लोगो से आग्रह किया कि आप डरे नही अगर आपका पड़ोसी पॉजिटिव है तो हम भी पॉजिटिव हो ऐसा नही है आप लोगो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे मास्क लागए।

बुरहानपुर में अब तक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 195 हो गई है जिसमे से 33 लोग इस बीमारी से जंग जीतकर अपने अपने घर लौट चुके है वही कोरोना से बुरहानपुर में 11 लोग की मौत हो चुकी है अभी तक बुरहानपुर एक्टिव केसों की तादात 151 है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews