नए साल में जियो ने उपभोक्ताओं को दिया ये तोहफा, जानिए कितना होगा फायदा 

Now-show-the-film-on-mobile-how-to-erase-malnutrition
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। “कर लो दुनिया मुट्ठी में” का स्लोगन देकर भारत की टेलीकॉम इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली रिलायंस कम्पनी (Reliance Company)  अपने उपभोक्ताओं को नए साल में फिर एक तोहफा देने जा रही है ।भारत की प्रमुख टेलीकम्युनिकेशन कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने उपभोक्ताओं के लिए भारत (India) में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग उपलब्ध कराने जा रही है। 1 जनवरी 2021 से सभी रिलायंस जियो उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा।
डोमेस्टिक वॉइस कॉल पर इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस खत्म हो जाएंगे  

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, 1 जनवरी से बिल एन्ड कीप (Bill and Keep) नियम लागू होगा। जिसके तहत सभी डोमेस्टिक वॉइस कॉल पर इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (IUC) खत्म हो जाएंगे। एक बयान के मुताबिक जियो का कहना है कि नॉन-जियो नेटवर्क पर डोमेस्टिक वॉइस-कॉल चार्ज को एक बार फिर से 00 करने की प्रतिबद्धता और इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (IUC) चार्ज खत्म होने के साथ ही जियो ग्राहकों को एक बार फिर ऑफ-नेट डोमेस्टिक फ्री वॉइस कॉल का फायदा मिलेगा। इसकी शुरुआत 1 जनवरी 2021 से होगी। जियो (Jio))ने याद दिलाया कि जियो नेटवर्क पर ऑन-नेट डोमेस्टिक वॉइस कॉल हमेशा से फ्री रही हैं।

गौरतलब है कि सितंबर 2019 में टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बिल एन्ड कीप (Bill & Keep)  सिस्टम को लागू करने की टाइमलाइन को बढ़ा दिया था। इसके बाद जियो (Jio) के पास ऑफ-नेट वॉइस कॉल के लिए इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (IUC) चार्ज के बराबर ही पैसे वसूलने का ऑप्शन बचा था। लेकिन तब जियो ने भरोसा दिलाते हुए कहा था कि यूजर्स को सिर्फ टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा इंटरकनेक्ट यूजेस चार्जेस (IUC) चार्ज हटाने तक ही यह चार्ज देना होगा। जियो (Jio)का ये फ़ासिला उसके उपभोक्ताओं के लिए नए साल के तोहफे से कम नहीं है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews