बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी कर रहे ग्राहकों से अभद्रता, शिकायतों पर नहीं हो रही कोई सुनवाई

बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी कर रहे ग्राहकों से अभद्रता, शिकायतों पर नहीं हो रही कोई सुनवाई

गुना।विजय कुमार जोगी

लॉकडाउन(lockdown) के बीच बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मी एसबीआई(sbi) कर्मचारी एवं आम लोगों से आए दिन लोगों से अभद्रता कर रहे हैं। बुजुर्ग हो या युवा सभी से यह लोग जमकर अभद्रता कर रहे हैं और गाली-गलौज भी कर रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत भी बैंक के अधिकारियों से की गई। इसके बावजूद भी अभी तक बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

बता दे कि चाचौड़ा और बीनागंज की एसबीआई(sbi) शाखा में पदस्थ सुरक्षाकर्मी आए दिन ग्राहकों से बदतमीजी अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं और बैंक मैनेजर(bank manager) भी इस हरकत को नजरअंदाज करते आ रहे हैं। बैंक की तरफ से अभी तक किसी भी अधिकारी ने कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है और तमाशबीन होकर बैंक के आला अधिकारी यह सभी घटनाएं देख भी रहे हैं। अब बैंक के आला अधिकारी कोई बड़ी घटना इंतजार में है।

इससे यह साफ जाहिर होता है कि बैंक में तैनात सुरक्षाकर्मियों को कहीं ना कहीं बैंक के अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए आए दिन बैंक में आने वाले ग्राहकों के साथ मारपीट गाली गलौज एवं बदतमीजी की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews