HC से कैदियों को बड़ी राहत, बढ़ाई गयी 45 दिन की अंतरिम जमानत

Demand-for-the-cancellation-of-all-the-Lok-Sabha-seats-in-the-state-pil-in-hc

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच प्रदेश भर के जेल में बंद कैदियों को हाई कोर्ट ने अतिरिक्त राहत दी है।वर्तमान में प्रदेश की हालत को देखते हुए हाई कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने निर्णय लिया है कि अभी जो कैदी पेरोल में बाहर है उनकी रिहाई की छूट 45 दिन और बड़ाई जाए।

कोरोना वायरस को देखते हुए 28 मार्च को प्रदेश भर की जेलों में बंद कुछ कैदियों को मिली थी अंतरिम राहत

मध्य प्रदेश की ज्यादातर जिलों में क्षमता से अधिक कैदी सजा काट रहे हैं लिहाजा जेल के अंदर सोशल डिस्टेंस का पालन होना काफी हद तक सफल नहीं हो पा रहा था।इसको देखते हुए सुपर सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर प्रदेश की सभी हाई कोर्ट को आदेश दिए थे कि ऐसे कैदी जिनकी सजा 5 साल या उससे कम है उन्हें पैरोल पर अंतरिम राहत दे। साथ ही 45 दिन बाद जिनकी पेरोल खत्म हो रही है उसे और बढ़ा दिया जाए।हाई पावर कमेटी के निर्देश पर मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जेलों से रिहा हुए कैदियों के लिए 45 दिन की अतरिक्त पेरोल बढ़ा दी है।

तीसरे चरण में भी बड़ा लॉक डाउन- कैदियों को मिली 45 दिन की और अंतरिम राहत

देश में जिस तरह से कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे चरण का लॉक डाउन बढ़ा दिया है। आगामी 17 मई तक पूरे देश में लॉक डाउन रहेगा जिसका फायदा 45 दिन की अंतरिम राहत पर जेल से बाहर आए कैदियों को अतिरिक्त राहत मिली है।सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट की हाई पावर कमेटी ने निर्णय लिया है कि 45 दिन की और अंतरिम जमानत उन कैदियों को दी जाए जो की पैरोल पर अभी जेल के बाहर हैं लिहाजा इसका लाभ उन कैदियों को और मिलेगा जो कि 45 दिन से अभी अपने घरों पर परिवार के साथ में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews