Jabalpur: 41 दिन के बच्चे समेत 2 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 120 के पार पहुंचा आकड़ा

Jabalpur: 41 दिन के बच्चे समेत 2 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, 120 के पार पहुंचा आकड़ा

Coronavirus economic impact concept image

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में अब 41 दिन के बच्चे की कोरोना वायरस रिपोर्ट(report) पॉजिटीव(positive) आई है। यह बच्चा जबलपुर(jabalpur) का है जिसकी उम्र महज 41 दिन की है।मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब(Virology Lab) से आज 20 सेम्पल(sample) की परीक्षण रिपोर्ट्स मिली है। रिपोर्ट में कोरोना वायरस पॉजिटिव के दो और नए मामले सामने आए हैं। अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 123 हो गई है जबकि 4 लोगो की मौत हुई है।

इनमें मंसूराबाद पुराना पुल गोहलपुर से दो दिन पहले मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये भर्ती इकतालिस दिन का एक बच्चा तथा साउथ मिलौनीगंज निवासी 32 बर्षीय मोहम्मद अमीन शामिल हैं।मोहम्मद आमीन को मेडिकल कॉलेज में आठ मई को भर्ती कराया गया था।आज की इन दोनों रिपोर्ट को मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 123 हो गई है जबकि 4 लोगो की मौत हुई है।वही अभी तक मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती 28 लोग स्वास्थ्य होकर अपने घर जा चुके है।

बता दें कि इससे पहले मेडिकल कॉलेज जबलपुर(medical college jabalpur) में भर्ती दो बच्चों की इलाज के दौरान आज मौत हो गई थी। दोनों ही बच्चे नरसिंहपुर और सिवनी जिले के रहने वाले थे। जिन्हें की इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि दोनों ही बच्चों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके चलते उनके परिजनों ने इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनका सबसे सैंपल(sample) कोरोना वायरस(corona virus) की जांच(test) के लिए भेजा गया है। हालांकि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि बच्चों की मौत कोरोना वायरस से हुई है या नही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews