Jabalpur: केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों के बाहर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

Jabalpur: केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों के बाहर उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

जबलपुर। संदीप कुमार

कोरोना वायरस(corona virus) संक्रमण के बचने के लिए सरकार और जिला प्रशासन जहाँ लोगों को सोशल डिस्टेंस(socialdistance) बना कर रखने और घरों में ही रहने की लगातार सलाह दे रहा है तो वही इस बीच जबलपुर(jabalpur) की केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों में कर्मचारियों(karamchariyon) का फैक्ट्री(factory) जाने के लिए मेला लगा रहा।

ये तस्वीर है ऑर्डन्स फैक्टरी खमरिया की। जहाँ फेक्ट्री प्रशासन के निर्देश पर हजारों कर्मचारी पहुँचे। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई। दरअसल जबलपुर में स्थित चारों केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों के जीएम ने मिलकर कलेक्टर से अनुमति मांगी थी कि फेक्ट्री के 20% कर्मचारियों को जरूरी काम हेतु जाने की अनुमति दी जाए। इसके लिए फेक्ट्री प्रबंधन ने सोशल डिस्टेंस सहित नियमों का पालन करने कलेक्टर(collector) को आश्वश्त भी किया था। पर आज जब इस आश्वासन कि हकीकत सामने आई तो नजारा कुछ और था। कर्मचारी सोशल डिस्टेंस की धाज्जिया उड़ाते हुए फैक्ट्री में जा रहे थे। हालांकि कर्मचारी नेताओ में फैक्ट्री प्रबंधन के इस निर्णय पर अपना विरोध जरूर जताया है पर फेक्ट्री प्रशासन के निर्देश पर आज हज़ारों कर्मचारी एक साथ फेक्ट्री के अंदर पहुँचे। कर्मचारी नेता अरुण दूबे(arun dubey) के मुताबिक रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर धीरे-धीरे देश की सभी फैक्ट्रियों को खोला जा रहा है। इसी क्रम में आज आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया में भी कर्मचारियों को बुलाया गया। पर फैक्ट्री प्रबंधन ने इसको लेकर पहले से अपनी कोई भी तैयारी नहीं की। कर्मचारी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर पा रहे थे और फैक्टरी के अंदर जाने के लिए कर्मचारियों की भीड़ लगी हुई थी। लिहाजा यह कहना गलत नहीं होगा कि जरा सी लापरवाही के चलते कोरोना वायरस संक्रमण पूरी फैक्ट्री में फैल सकता है।

कर्मचारी नेताओं ने सभी कर्मचारियों से अपील भी की थी कि भीड़ न लगाएं और घरों पर ही रहे पर अनुपस्थिति के डर से ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी फैक्ट्री पहुँच गए।हालांकि आज जो कर्मचारी फैक्ट्री पहुँचे है वो स्टेट में रहने वाले है पर भीड़ ऐसी लग रही थी मानो सामान्य समय हो।इधर फैक्ट्री के जीएम रविकांत माहेश्वरी का कहना था कि कलेक्टर ने जो निर्देश और नियमो का पालन करने निर्देशित किया था उसको फॉलो किया गया है पर असल मे फैक्ट्री के बाहर क्या हालात थे वो कुछ और ही नज़ारा बया कर रहे थे। बहरहाल अब देखना ये होगा कि इस भीड़ को देखने के बाद जिला प्रशासन आगे क्या निर्णय लेता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews