इंदौर से आया पत्थरबाज निकला कोरोना पॉजिटिव, 3 की रिपोर्ट आना बाकी

इंदौर से आया पत्थरबाज निकला कोरोना पॉजिटिव, 3 की रिपोर्ट आना बाकी

जबलपुर। संदीप कुमार।
जबलपुर में पिछले तीन दिनों में दो पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया हैं।रामपुर निवासी 60 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद अब इंदौर से आया एक पत्थरबाज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि अन्य तीन पत्थरबाजों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

आज जिस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसे इंदौर से जबलपुर जेल लाया गया था। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेल में निरुद्ध अन्य कैदियों में भी हडक़ंप मच गया है, हालांकि इंदौर से लाए गए कैदी को अलग रखा गया था, इसके बाद भी जेल प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। कैदी के पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार इंदौर से हाल ही में जबलपुर जेल भेजा गया एनएसए कैदी जावेद खान टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। आईसीएमआर लैब से शनिवार सुबह मिली रिपोर्ट के आधार पर वह पॉजिटिव पाया गया है। पॉजिटिव पाए गए कैदी को अब मेडिकल अस्पताल में विशेष निगरानी में रखकर इलाज किया जाएगा।गौरतलब है कि जबलपुर में आज की आई कैदी की रिपोर्ट मिलाकर 10 संख्या हो गई है हालांकि 10 में से पाँच कोरोना पॉजिटीव केस ठीक हो गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews