एंबुलेंस में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने दबिश देकर की जब्त

एंबुलेंस में हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने दबिश देकर की जब्त

जबलपुर। संदीप कुमार।
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच मरीजों को लाने ले जाने के लिए उपयोग की जा रही एम्बुलेंस में शराब की तस्करी की जा रही है।जबलपुर की तिलवाराघाट थाना पुलिस ने शराब तस्करी में लगी दो एम्बुलेंस को जप्त किया है साथ ही इन एम्बुलेंस से सैकड़ों लीटर कच्ची शराब भी बरामद की है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
तिलवाराघाट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भैरव नगर के पास एक एम्बुलेंस खड़ी हुई है और उसमें अवैध शराब है।सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने जब जाँच की तो पाया कि एम्बुलेंस बंद है बमुश्किल वाहन को खोल कर चैकिंग की तो एक बड़ी बोरी में पॉलिथीन में कच्ची शराब भरी हुई थी।वही दूसरी एम्बुलेंस को मुखबिर की सूचना पर तिलवाराघाट थाना पुलिस ने रामनगरा के पास से पकड़ा है जिसमें भी कच्ची शराब रखी हुई थी।

एम्बुलेंस को देखते ही पुलिस दे देती है रास्ता
कार्यवाही के दौरान तिलवाराघाट थाना प्रभारी रीना पांडेय ने बताया कि आम तौर पर कोरोना वायरस सक्रमण के कारण चेक पोस्ट पर खड़ी पुलिस बिना चेकिंग के ही एम्बुलेंस को आने जाने देती है जिसका एम्बुलेंस चालको ने फायदा उठाया है जो कि चिंता का विषय है।

मेडिकल कॉलेज में खड़ी रहती थी दोनो निजी एम्बुलेंस
अवैध शराब से भरी दोनो ही एम्बुलेंस निजी है जो कि मेडिकल कॉलेज में खड़ी रहती है और मरीजों को लाने ले जाने का काम करती है।बताया जा रहा है कि ये एम्बुलेंस मेडिकल निवासी सुरेंद्र बाल्मीक और शारदा बाल्मीक की है जिसे की अज्जू यादव और जय कुशवाहा चलाया करते थे।फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews