Jabalpur News:

जबलपुर

माढ़ोताल पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। जब्त किय गये गांजे की कीमत 37 लाख है वही 28 लाख का कीटनाशक सहित ट्रक को जब्त किया गया है। ट्रक में फर्टिलाईजर के बीच गांजा छुपाकर लाया गया था जिसे पाटन बायपास में शनि यार्ड में खड़ा किया गया था। लेकिन इसके पहले कि यह माल तस्करों तक पहुंचाया जाता मुखबिर की सूचना पर माढ़ोताल पुलिस ने दबिश देते हुए जब्त कर लिया इसके साथ ही ट्रक ड्राईवर को गिरफ्तार किया है वही ट्रक मालिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पांडे शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि यार्ड एनसीसी प्लांट के पास पाटन बायपास यार्ड परिसर में ट्रक सीजी-04-एमटी-5507 में अवैध गांजा रखा हुआ है मुखबिर की सूचना पर एनसीसी प्लांट पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति यार्ड परिसर में ट्रक के पास खड़ा हुआ था जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस के द्वारा घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया गया और जब उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाममनोज लोधी पिता शारदा प्रसाद उम्र 32 वर्ष निवासी महुआखेड़ा थाना सलेहा जिला पन्ना बताया। पुलिस ने देखा कि ट्रक में भारी मात्रा में सामान भरा हुआ था जिसे खाली कराया गया जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। जिसमें 784 नग कीटनाशक कार्टून लोड़ पाये गये एवं ट्रक में कीटनाशक के बीच 4 नग प्लास्टिक की बोरियो में गांजा के पैकिट रखे हुए मिले जिसके बाद ट्रक ड्राईवार को गिरफ्तार करते हुए जब उससे पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि उक्त सामान को आन्ध्रप्रदेश मुत्यालम्बापुरम पेडाताडेपल्ली ताडपल्ली गुडेम जिला वेस्ट गोदावरी से लोड़ कर पंजाब के समरा लाजिस्टिक पार्क कोहारा रोड़ सानेवाल लुधियाना पंजाब में अनलोड करने अपने मालिक के साथ जा रहा था । आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का मामला दर्ज करते हुए पुलिस अब फरार आरोपी वाहन मालिक महेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह निवासी चर्च लाईन शिवाजी नगर कुर्सीपार गेट भिलाई की तलाश में जुटी हुई है।

संदीप कुमार …..जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews